Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आलिया को समझ होती आज सलमान से भी ज्यादा कमा रही होती

Webdunia
बॉलीवुड में किसी को सक्सेस बहुत जल्दी मिलती है तो किसी को बहुत समय लग जाता है उस मुकाम तक पहुंचने में। ऐसे में जब जल्दी सक्सेस मिल जाए तो कलाकारों के भाव भी बढ़ जाते हैं। यह बहुत आम बात है कि कोई भी एक्टर या एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फिल्म की सक्सेस के बाद अपनी कीमत बढ़ा लेते हैं। यही हुआ है आलिया भट्ट के साथ। 
 
बी-टाउन में चाहे जितने खुलासे हो जाए लेकिन सितारे जितना हो सके अपनी फिल्म की फीस के बारे में खुलासा नहीं करते। इस बीच आलिया भट्ट की हाइक और फीस की खबरें सामने आई हैं। यह खबर आलिया के बहुत ही करीबी दोस्त के द्वारा आई है। आलिया के बहुत ही करीबी दोस्त ने आलिया के करियर और उनके पैसों के बारे में अनुमान लगाते हुए कुछ बातें कही। 


 
दोस्त ने बताया कि आलिया भट्ट ने हाल ही में 100 करोड़ रुपए की हिट फिल्म दी है। हर कोई अब यही सोचता है कि अब वे अपनी फीस बढ़ाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला। आलिया को इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें आजतक यह भी नहीं पता कि वे अपनी फिल्म से कितना कमाती हैं। 


 
इसकी सभी जानकारी उनकी मां और मैनेजर को रहती है और वे ही इसे हैंडल करते हैं। राज़ी फिल्म ही आलिया की पहली सेक्सेसफुल फिल्म नहीं है। उनकी डेब्यु फिल्म ने भी बहुत कमाई की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार बेहतरीन फिल्में दी हैं। अगर वे अपनी हाइक इसी तरह हर एक हिट फिल्म के बाद बढ़ाती गईं तो वे सलमान खान से भी ज्यादा पैसा कमा लेंगी। 
 
हालांकि बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां हीरोइन अपनी कीमत से ज्यादा फीस की डिमांड रखती हैं और इसी वजह से उनका करियर किसी मुकाम पर रुक जाता है। माना कि आलिया का करियर अभी काफी छोटा है लेकिन उन्होंने अपने पैसों से ज़्यादा हमेशा काम और रोल पर ध्यान दिया है। इसलिए वे निर्माताओं की टॉप लिस्ट में अब भी बरकरार हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments