Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

तीन लाख भारतीयों को अमेरिकी ग्रीन कार्ड का इंतजार, वेटिंग लिस्ट में 75 फीसदी भारतीय

तीन लाख भारतीयों को अमेरिकी ग्रीन कार्ड का इंतजार, वेटिंग लिस्ट में 75 फीसदी भारतीय
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 8 जून 2018 (14:35 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए कतार में शामिल लोगों में तीन चौथाई संख्या भारतीयों की है। 
 
अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2018 तक रोजगार आधारित प्राथमिकता श्रेणी के तहत 395,025 विदेशी नागरिक ग्रीन कार्ड पाने की कतार में थे। इनमें से 306,601 भारतीय थे।
 
भारत के बाद इस सूची में चीन के नागरिक दूसरे नंबर पर हैं। अभी 67,031 चीनी नागरिक ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके अलावा किसी भी अन्य देश के ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों की संख्या 10,000 से अधिक नहीं है।
 
क्या होता है ग्रीन कार्ड : अमेरिका में वैध स्थायी निवास के दर्जे को ग्रीन कार्ड कहा जाता है। इसके जरिए कोई भी शख्स वैध तौर पर अमेरिका में रह और काम कर सकता है।
 
क्या है मौजूदा कानून : मौजूदा कानून के तहत एक वित्त वर्ष में किसी भी देश के 7 फीसदी से अधिक नागरिकों को ग्रीन कार्ड नहीं दिया जा सकता है। इसलिए भारतीयों को अमेरिका का स्थायी निवासी बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जिस तरह राजीव को मारा, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश, पत्र में सनसनीखेज खुलासा