Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नई फिल्म, संजय दत्त और सिद्धार्थ मल्होत्रा मिल कर मचाएंगे लूट

Webdunia
प्रकाश झा हमेशा अपने हार्ड सब्जेक्ट पॉलिटिक्स फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी राजनीति, गंगाजल, अपहरण जैसी फिल्में हमेशा सरकार और उसकी असलियत को दर्शाने वाली होती हैं। अब प्रकाश झा एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं लेकिन इसकी खबर ज़रा अनोखी है। 
 
खबर यह है कि उनकी आने वाली फिल्म उनकी पिछली फिल्मों की तरह नहीं होगी। यह फिल्म लुटपाट पर आधारित होगी। अब प्रकाश झा कोई ड्रामा या मसाला फिल्म बनाने से तो रहे। इसलिए यह फिल्म सरकार पर नहीं तो लुटपाट जैसी कहानी पर आधारित होगी। 
 
खबर यह भी है कि फिल्म की तैयारियां ज़ोरो पर है और उन्होंने फिल्म के लीड के लिए संजय दत्त और सिद्धार्थ मल्होत्रा को चुन लिया है। संजय दत्त हर ज़ोनर की फिल्म में अच्छे लगते हैं। वहीं सिद्धार्थ ने भी 'एक विलेन' और 'अय्यारी' जैसी फिल्म देकर यह साबित किया कि वे चॉकलेटी बॉय से बढ़कर भी कुछ कर सकते हैं। 
 
सूत्र के मुताबिक इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकाश झा सर एक लुटपाट पर आधारित फिल्म बना रहे हैं जिसमें उन्होंने लीड रोल के लिए संजय दत्त को चुना है। संजय को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है और इस वर्ष के अंत तक इसका काम शुरू होने की संभावना है। 
 
सूत्र ने आगे बताया कि प्रकाश झा ने पिछले हफ्ते सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से भी मुलाकात की थी और माना जा सकता है कि सिद्धार्थ ने इसके लिए हामी भर दी है। यह पहला मौका होगा जब संजय दत्त और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​को बड़े परदे पर साथ देखा जाएगा। इन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा। हालांकि फिल्म की लीड हीरोइन अभी तय नहीं हो पाई हैं। फिल्म में एक नहीं बल्कि दो फीमेल लीड की तलाश जारी है। जल्द ही फिल्म की बाकी कास्ट भी तय हो जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments