Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुपरहिट फिल्म वॉर से रितिक रोशन ने कमाए 98 करोड़ रुपये

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (12:15 IST)
रितिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है 'वॉर'। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस किया है और लंबे समय बाद रितिक को ऐसी सफलता मिली है जिसकी वे तलाश कर रहे थे। 
 
रितिक रोशन फिल्म में उसी रूप में दिखाई दिए जिसमें दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं। वे बहुत हैंडसम लगे और एक्शन भी उनका जबरदस्त था। 


 
वॉर 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई। 20 करोड़ रुपये प्रिंट्स और पब्लिसिटी पर खर्च किए गए। इस तरह से 170 करोड़ रुपये की लागत फिल्म पर आई। 
 
यह माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस भारत में 310 करोड़ रुपये रहेगा। इससे फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स का शेयर बनता है 139.50 करोड़ रुपये। विदेश से यह शेयर बनता है 40.50 करोड़ रुपये। 


 
सैटेलाइट राइट्स, डिजीटल राइट्स, म्युजिक राइट्स और ब्रैंड प्लेसमेंट से 160 करोड़ रुपये के लगभग मिलेंगे। इस तरह से टोटल रिकवरी होती है 170 करोड़ रुपये। 
 
यानी की निर्माता को मिले 170 करोड़ रुपये। बताया जा रहा है कि रितिक ने यह फिल्म 30 करोड़ रुपये में साइन की थी। 40 प्रतिशत उनका मुनाफे में हिस्सा था जो कि बनता है 68 करोड़ रुपये। 
 
इस तरह से रितिक को वॉर की सफलता से मिलते हैं 98 करोड़ रुपये जो कि एक जबरदस्त अमाउंट है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments