Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Ayodhya: राम मंदिर भूमिपूजन, अब 200 नहीं 600 लोग शामिल होंगे समारोह में

संदीप श्रीवास्तव
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (13:00 IST)
अयोध्या। अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा होने वाले श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। हालांकि 5 अगस्त को होने वाले आयोजन में फेरबदल भी किया गया है।
 
अब आयोजन स्थल पर संस्कृति विभाग की ओर से प्रदर्शनी नहीं लगाई जाएगी। संत-महात्माओं और अन्य प्रमुख लोगों के बैठने के लिए आयोजन स्थल पर अब दो पंडाल बनेंगे। इनमें करीब 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पंडालों में कुर्सियां सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए लगाई जाएंगी।
 
सूत्रों के अनुसार, यह फैसला अयोध्या के संत-महात्माओं की शिकायत के बाद लिया गया है। संतों को आयोजन में शामिल न हो पाने पर अपनी उपेक्षा का मलाल था। पहले आयोजन स्थल पर सिर्फ 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही थी। इस कारण विभिन्न अखाड़ों, मठों व मंदिरों के संतों को इस ऐतिहासिक आयोजन से सीधे शामिल होने का अवसर नहीं मिल पा रहा था।
 
सवा ग्यारह बजे पहुंचेंगे पीएम : पांच अगस्त को प्रधानमंत्री 11.15 पर अयोध्या पहुंचेंगे और वहां करीब 3 घंटे रहेंगे। अयोध्या आगमन के तत्काल बाद वे रामलला के अस्थायी मंदिर में दर्शन करेंगे, उसके बाद हनुमानगढ़ी जाएंगे, फिर आयोजन स्थल पहुंचेंगे। आयोजन स्थल पर एक छोटा मंच भी बनेगा। मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और अयोध्या ट्रस्ट के प्रमुख चंपतराय लोगों को इसी मंच से संबोधित करेंगे।
 
संस्कृति विभाग ने अयोध्या के घाटों और मंदिरों को उस दिन दीपों से जगमगाने की तैयारी तेज कर दी है। वहां दीपोत्सव जैसा ही नजारा होगा। इससे पहले 5 अगस्त को अयोध्या के हर प्रमुख मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ शुरू होगा जो अगले दिन भूमि पूजन के साथ सम्पन्न होगा।
 
3 अगस्त से ही शुरू होंगे कार्यक्रम : 5 अगस्त को भूमि पूजन से पहले ही पूजन स्थल पर श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तदनुसार तीन अगस्त से वैदिक आचार्यों के निर्देशन में पंचांग पूजन का शुभारंभ होगा। चार अगस्त को पुन: रामार्चा का पूजन किया जाएगा। जबकि, 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य पूजन करेंगे।
 
इसी क्रम में मंदिर-मंदिर अनुष्ठान शुरू होगा। इस अनुष्ठान के अंतर्गत सभी मंदिरों में श्रीरामचरितमानस का संकल्पित अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। इसकी पूर्णाहुति 4 अगस्त को होगी।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments