Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आपका सोने का तरीका खोलता है आपके बारे में कई राज, आप भी जानिए

Webdunia
व्यक्ति की हर गतिविधि और किसी कार्य को करने का तरीका उसके व्यक्तित्व और मानसिकता का परिचायक होती हैं। फिर चाहे वह पसंद-नापसंद हो, खाना-पीना या फिर चलने या सोने का तरीका। जी हां, भले ही आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन आपके सोने का तरीका भी आपके बारे में कई तथ्य बयां करता है। सोने का हर तरीका, अपने आप में कोई राज समेटे हुए है। जानिए क्या कहता है आपके सोने का तरीका...         
 
1 पेट के बल सोना - जो लोग पेट के बल सोते हैं उनके बारे में यह अंदाजा लगाया जाता है कि ऐसे लोगों के भीतर कोई अंजान सा डर या फिर किसी प्रकार की असुरक्षा की भावना होती है। ऐसे लोग किसी परेशानी को आसानी से फेस नहीं कर पाते।
 
2 पांव को कसकर सोना -  अगर आप नींद में अपने दोनों पैर जकड़कर सोते हैं, इसका मतलब है कि आप जीवन में संघर्षरत हैं। और हर आम और खास चीज के लिए आपको संघर्ष करना पड़ता है।
 
3 अस्त-व्यस्त - अगर आप पूरी तरह से ढंककर सोते हैं और किसी एक तरीके से सोने के बजाए कहीं हाथ और कहीं पैर फैलाकर सोते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका जीवन भी अस्त-व्यस्त है। और आप परिस्थियों का सामना कर रहे हैं। 
 
4 करवट सोना - अगर आप करवट लेकर सोते हैं तो इसका मतलब है कि आप जीवन में समझौता करने में हिचचकिचाते नहीं हैं। जैसी परिस्थितियां होती हैं आप वैसे ही ढल जाते हैं।
 
5 पीठ के बल सोना - पीठ के बल सोने वाले लोग साहसी, सहनशील, मेहनती और धैर्यवान होते हैं। ऐसे लोगों में मुसीबतों का सामना करने की क्षमता होती है और ये परिस्थितियों से भागते नहीं हैं। 
 
6 टांग पर टांग रखकर सोना - अगर आप अपनी एक टांग पर दूसरी टांग को रखकर सोते हैं, तो इसका मतलब है कि आप सहनशील और संतुष्ट हैं और एक आदर्श जीवन जी रहे हैं। साथ ही आप त्याग और परोपकार करने वाले इंसान हैं।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments