Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Shukra margi : 25 जून को शुक्र होंगे मार्गी, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर

Webdunia
venus transit 25 June
 
शुक्र 25 जून 2020 को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। जनमानस के लिए यह बहुत अच्छा संकेत है, क्योंकि अकेले शुक्र ही ऐसे ग्रह हैं जो प्राणियों के जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं। शुक्र की मार्गी अवस्था का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं...
 
 
मेष राशि- आर्थिक तंगी दूर होगी। घर परिवार में आपसी एकता बढ़ेगी और मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। किसी संबंधी अथवा मित्र को दिया गया पैसा भी वापस मिलने के संकेत। मान सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
 
वृषभ राशि- शुक्र का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए नए कार्य व्यापार का आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय अति अनुकूल है। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। प्रतियोगियों तथा विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ।
 
 
मिथुन राशि- विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के नए द्वार खुलेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे है तो अवसर अच्छा है। विलासिता पर अधिक खर्च होगा जिसके कारण आप आर्थिक तंगी का भी शिकार हो सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
 
कर्क राशि- शुक्र आय के साधन बढ़ाएगा। काफी दिनों से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम विवाह के मामलों में सफलता मिलेगी।
 
 
सिंह राशि- शुक्र का गोचर आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े प्रतिष्ठानों से प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से भी समय अति अनुकूल।
 
कन्या राशि- शुक्र धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ाएगा। किसी बड़े सामाजिक पद की प्राप्ति होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अपने साहस एवं शौर्य के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। किसी भी नए कार्य के शुभारंभ की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।
 
 
तुला राशि- शुक्र स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। इनके मार्गी होने के ही फलस्वरूप आपका व्यक्तित्व निखर कर आएगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वे ही मदद के लिए आगे आएंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो हैं ही, मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। अटका धन वापस मिल सकता है। बड़ी सफलता मिल सकती है। उत्साह में वृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मक सोच की वजह से काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं।
 
 
वृश्चिक राशि- आपके लिए भी शुक्र शुभ रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही, विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हो तो अवसर अच्छा है।
 
धनु राशि- मार्गी शुक्र काफी मिलाजुला फल देंगे। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि तो होगी, लेकिन वे नष्ट भी होते जाएंगे। फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को अधिक धन देने से परहेज करें अन्यथा वापस आने में काफी विलंब होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा।

 
मकर राशि- शुक्र का मार्गी होना अच्छी सफलता दिलाएगा। आय के साधन भी बढ़ेंगे तथा दिया गया धन वापस मिलेगा। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत के भी योग।
 
कुंभ राशि- शुक्र मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर लाएगा। मकान, वाहन के खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है, मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी भी नए तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर बेहतर। चुनाव संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

 
मीन राशि- शुक्र का प्रभाव मिलाजुला फल देगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपके ऊपर आलस्य हावी न होने पाए अन्यथा कामयाबी की दृष्टि से हाथ में आया अवसर भी निकल सकता है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य में लगे रहे। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

ALSO READ: Venus planet : 25 जून को शुक्र होंगे मार्गी,जानिए 12 राशियों पर असर

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments