Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिंह संक्रांति 2020: जानिए सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश हो तो घी का सेवन क्यों करें?

Webdunia
17 अगस्त को सूर्य राशि बदल रहे हैं... यानी इस दिन सिंह संक्रांति हैं, वह दिन जब सूर्य कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करता है। पूरे साल में 12 संक्रांतियां होती है जिसमें ये संयोग बनता है।

सूर्य जब राशि बदलता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना होता है और अपनी इच्छा अनुसार दान-पुण्य करने की भी परंपरा है।
 
इस बार कोरोना की वजह से अधिकांश नदियों में स्नान करना मना है... अत: संक्रांति पूजा के लिए घर में रखे गंगाजल से ही स्नान कर लें। स्नान करते वक्त पवित्र नदियों और तीर्थ स्थानों के साथ भगवान सूर्य का ध्यान करें। साथ हीअनाज औऱ जरुर सामान जरुर दान करें।
 
भादो मास में जब सूर्यदेव अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो उस संक्रांति को सिंह संक्रांति कहते हैं। इस संक्रांति में घी के सेवन का विशेष महत्व है। 
 
इस दिन घी का प्रयोग आवश्यक रूप से किया जाता है, अत: सिंह संक्रांति को घी संक्रांति भी कहा जाता है।
 
आयुर्वेद में चरक संहिता के अंतर्गत यह वर्णित है कि गाय का शुद्ध (गौ घृत) अर्थात देसी घी स्मरण शक्ति, बुद्धि, ऊर्जा, बलवीर्य, ओज बढ़ाता है, गाय का घी वसावर्धक है तथा वात, पित्त, बुखार और विषैले पदार्थों का नाशक है। मान्यता के अनुसार इस दिन जो गाय का घी नहीं खाता उसे अगले जन्म में गनेल यानी घोंघे के रूप में जन्म लेना पड़ता है। 
 
राहु-केतु के बुरे प्रभावों से बचने के लिए शनिवार को सात्विक रहने तथा हनुमान जी को लाल फूल व मिठाई चढ़ाने से राहत मिलती है।  
 
पांच देवों में से एक देव भगवान सूर्य को माना जाता है, किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत के लिए गणेशजी, शिवजी, विष्णुजी, देवी दुर्गा और सूर्यदेव की पूजा की जाती है। 
 
सूर्य मंत्र- ऊँ नमो सूर्याय नम: का जाप करते रहें। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments