Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नवंबर 2018 : मौसम, देश, विदेश, व्यापार, सोना, चांदी, तेजी, मंदी सब जानिए एक साथ

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
नवंबर माह के प्रथम सप्ताह पूर्वी देशों में शांति रहेगी। पश्चिम-उत्तर के देशों में अशांति व युद्ध जैसा डर रहेगा। दक्षिण देशों में आंतरिक झगड़े होंगे।
 
द्वितीय सप्ताह में पश्चिम-दक्षिण के देशों में शांति नजर आएगी, वहीं पूर्वी देशों में शांति तो रहेगी परंतु बालकों पर कष्ट आ सकता है। उत्तर के देशों में अशांति का हो माहौल रहेगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम देशों में शांति के साथ उन्नति दिखाई देगी। पूर्व के देशों में अशांति एवं उत्तर के देशों में प्रजा को थोड़ी राहत मिलेगी।
 
इस माह सूर्य की स्थिति से नवंबर के प्रथम सप्ताह जौ, चावल, गेहूं, मसूर, गुड़, शकर, रुई, सूत, सरसों, तिल में तेजी रहेगी एवं अलसी और चांदी में तेजी-मंदी रहेगी।
 
9 नवंबर चंद्रदर्शन होने से रुई, सोना व चांदी में तेजी रहेगी। चना, उड़द और चना दाल में मंदी रहेगी। द्वितीय सप्ताह में बुध के परिभ्रमण करने से घी, शकर, चावल में तेजी रहेगी। अनाजों में मंदी आएगी।
 
नवंबर के अंतिम सप्ताह में सोना, चांदी, गुड़, शकर में तेजी एवं तिल, तेल, रुई, सरसों, चना व मसूर में तेजी-मंदी रहेगी।
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो मौसम में परिवर्तन आएगा। पहाड़ी मैदानों में शीत लहर रहेगी तथा मैदानी भागों में सुबह व रात्रि को तापमान कम रहेगा। दोपहर को तापमान में वृद्धि रहेगी। मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में शीत लहर की शुरुआत हो जाएगी। छत्तीसगढ, उड़ीसा में सुबह शाम शीत रहेगी तथा अन्य प्रदेशों में मिश्रित मौसम रहेगा। उत्तरांचल व जम्मू-कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप अधिक रहेगा। 

ALSO READ: 12 नवंबर को गुरु हो रहे हैं अस्त, 7 दिसंबर को होंगे उदय, नहीं हो सकेंगे शुभ कार्य

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments