Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोमवार के दिन इन सरल उपायों से मिलेगी तन, मन और धन की खुशियां

Webdunia
सोमवार का स्वामी चंद्र मन का प्र‍तीक होता है। इस दिन के उपाय करने से सबसे पहले मन की शांति मिलती है, फिर तन को आरोग्य मिलता है और फिर धन का प्रचुुुर आगमन होता है। 
 
यदि आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हों तो सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करें। ऐसा करने से तनाव दूर होता है। दिमाग तेज होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। जातक कार्यक्षेत्र में दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्‍की करता है।
 
सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है तो इस दिन चंद्र ग्रह के उपाय बहुत ही कारगर माने जाते हैं। 
 
चंद्र ग्रह का संबंध सफेद वस्‍तुओं से होता है और यह हमारे मन और जल का प्रतिनिधित्‍व करता है। 
 
चंद्र ग्रह के अनुकूल प्रभाव प्राप्‍त करने के लिए सभी प्रकार के सफेद खाद्य पद्धार्थ जैसे दूध व दूध से बनी चीजें, चावल, सफेद तिल, अखरोट-मिश्री, बर्फी जैसी मिठाइयों आदि का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
 
इस दिन शिव जी के जलाभिषेक के दौरान उसमें कुछ तिल मिलाकर 11 बेलपत्र के साथ अर्पित करने से लाभ होता है। इसके साथ ही ऐसी पुरानी मान्यता है कि शिवलिंग पर हमेशा मिश्री अर्पित करने के बाद ही गंगाजल चढ़ाना चाहिए। 
 
सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से भी हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं। 
 
सोमवार को सफेद वस्तु जैसे दूध, दही, कोई सफेद कपड़ा, चीनी आदि का दान करने से भी लाभ मिलेगा। 
 
मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाने से भी धन, यश, वैभव और कीर्ति में वृद्धि होती है। 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

આગળનો લેખ
Show comments