Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Makar Sankranti 2021 : मकर संक्रांति का क्या होगा 12 राशियों पर असर, डालते हैं एक नजर

Webdunia
मकर संक्रांति पर सूर्य का राशि परिवर्तन होता है। इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। आइए जानें क्या कहती है आपकी राशि... 
 
मेष
इस संक्रांति से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार-मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ कुछ कमजोर रहने से कार्यों में रुकावट तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। 
 
वृषभ
संक्रांति के बाद के समय में वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ कार्य संपन्न होंगे। काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। 
 
मिथुन
इस संक्रांति से लाभ प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दांतों में तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सचेत रहें। व्यापारिक साझेदारों से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 
 
कर्क
मकर संक्रांति से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धन का आगमन भी होता रहेगा। लाभ के नए रास्ते मिलेंगे। हफ्ते के मध्य में संतान तथा शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा, नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। 
 
सिंह
इस संक्रांति से आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ का खर्च हो सकता है। नौकरी और व्यापार की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। पिता तथा पिता तुल्य जनों से वैचारिक मतभेद संभव है। 
 
कन्या
मकर संक्रांति से बन रहे शुभ योग से नौकरी कर रहे जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। पदोन्नति मिल सकती है। नई नौकरी पाने के योग बन सकते हैं। किसी प्रकार की मानसिक उलझन बनी रह सकती है। हफ्ते के मध्य में जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार को लेकर किसी प्रकार के निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें।
 
तुला
उत्तरायण सूर्य से व्यापार/नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आप प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार में बड़े-बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद रह सकता है। स्वयं पर विश्वास रखें और कर्म करते रहें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा। बोलचाल में निखार बढ़ने से कार्य आसानी से होंगे। आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। 
 
वृश्चिक
मकर राशि में सूर्य के आगमन से धन की स्थिति अच्छी बन सकती है। नए लोगों से संपर्क हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक व नौकरी वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं। इस हफ्ते यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। 
 
धनु
म कर संक्रांति से आप ऊजार्वान महसूस करेंगे तथा अपने पराक्रम के सहारे सभी कार्यो को पूर्ण करेंगे। इस सप्ताह मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाणी द्वारा आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। अगर आप लेखन कार्य में लगे हुए हैं तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। 
 
मकर
आपकी राशि में सूर्य का प्रवेश हो रहा है अत: आप नौकरी या व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नजर आएगी। आप अपने लिए कुछ कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम-भाव में वृद्धि हो सकती है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर बन सकते हैं। 
 
कुंभ
इस संक्रांति से आपका ध्यान मनोरंजन या घूमने-फिरने की तरफ ज्यादा रह सकता है तथा आप सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा बना रहेगा। लाभ की नई स्थितियां उत्पन्न होंगी। छात्रों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। 
 
मीन 
मकर संक्रांति से माता को तकलीफ रह सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता बनी रह सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। यात्रा हो सकती है। धन प्राप्त हो सकता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। 
आपकी राशि का सूर्य नाम कौन सा है,सफलता के लिए जरूर पढ़ें
मकर संक्रांति 14 जनवरी को, इस दिन भूलकर भी न करें ये 14 काम...
मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार ऐसे करें पूजन, 14 सौ गुना मिलेगा फल
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

Chhath Puja 2024: इन चीजों के बिना अधूरा है छठ पर्व, पढ़ें संपूर्ण सामग्री की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 26 अक्टूबर का राशिफल

આગળનો લેખ
Show comments