Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दान देने से पहले आपको जानना जरूरी है ये विशेष काम की बातें...

Webdunia
* जानिए कौन है दान के देवता, कैसे करें दान, कैसे दें दक्षिणा... 
 
 
पुरुषोत्तम मास के देवता श्रीहरि विष्णु हैं। अत: जिन कार्यों के कोई देवता नहीं है तो उनका दान भगवान विष्णु को देवता मानकर देने का बहुत महत्व माना गया है। 
 
हमारे धर्मों में जप, तप, दान और यज्ञ का बड़ा महत्व माना गया है। ग्रहों का दान, गोदान, कन्या दान, सोना-चांदी, खाने-पीने की वस्तुएं तथा दवा-औषधि आदि का दान बहुत ही लाभदायी और महापुण्‍यकारी माना गया है। इनमें से खास तौर पर सोना-चांदी, गोदान तथा कन्या दान को हमारे शास्त्रों ने दान की श्रेष्ठ श्रेणी में रखा है। आइए जानें कैसे दें दान और कौन हैं उनके देवता :-  
 
कौन हैं दान के देवता : दान में जो चीज दी जा रही है, उसके अलग-अलग देवता कहे गए हैं। 
 
* सोने के देवता अग्नि है, दास के प्रजापति है। 
 
* गाय के देवता रूद्र हैं। 
 
* जिन कार्यों के कोई देवता नहीं है, उनका दान विष्णु को देवता मानकर दिया जाता है।
 
कैसे दें दान की दक्षिणा : 
 
* दान करते समय दान लेने वाले के हाथ पर 'जल' गिराना चाहिए। 
 
* दान लेने वाले को 'दक्षिणा' अवश्य देनी चाहिए। 
 
* पुराने जमाने में दक्षिणा सोने के रूप में दी जाती थी, लेकिन अगर सोने का दान किया जा रहा हो तो उसकी दक्षिणा चांदी के रूप में दी जाती है।
 
* दान लेने की स्वीकृति मन से, वचन से या शरीर से दी जा सकती है। 
 
* दान का अर्थ है, अपनी किसी वस्तु का स्वामी किसी दूसरे को बना देना। 
 
भारतीय संस्कृति मे दान का महत्व सर्वाधिक बताया गया है, दान का अर्थ सिर्फ किसी चीज को लेना नहीं है। दान को स्वीकार करना प्रतिग्रहण है।
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments