Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धनु संक्रांति शुभ मुहूर्त : सुबह से शाम तक कर सकते हैं सूर्य पूजा, बुरे कर्मों के पाप से मिलेगी मुक्ति

Webdunia
सूर्य का किसी राशि में प्रवेश संक्रांति कहलाता है और जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे धनु संक्रांति कहा जाता है। पौष मास की संक्रांति को धनु संक्रांति कहते हैं। यह इस बार 16 दिसंबर को है। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते हैं।

धनु संक्रांति को हेमंत ऋतु शुरू होने पर मनाया जाता है। दक्षिणी भूटान और नेपाल में इस दिन जंगली आलू जिसे तारुल के नाम से जाना जाता है, उसे खाने का रिवाज है। जिस दिन से ऋतु की शुरुआत होती है उसकी पहली तारीख को लोग इस संक्रांति को बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। 
 
धनु संक्रांति के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का बहुत महत्व है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों के जल में स्नान करने से मनुष्यों के द्वारा किये गये बुरे कर्म या पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन पूजा करने से भविष्य सूर्य की भांति चमक उठता है।  
धनु संक्रांति का शुभ मुहूर्त
धनु संक्रांति सोमवार, दिसंबर 16, 2019 को
धनु संक्रांति पुण्य का- 03:43 बजे से 05:44 तक 
अवधि : 02 घंटे 01 मिनट
धनु संक्रांति महा पुण्यकाल : 03:43 बजे से 05:30 तक
अवधि : 01 घंटा 47 मिनट
इन मुहूर्त के अलावा भी 16 दिसंबर को सुबह से शाम तक पूजा की जा सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments