Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

निर्जला एकादशी 2018 : जानें पूजन का शुभ समय और दान करने का मंत्र

Webdunia
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी सभी एकादशियों में सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। यह एकादशी श्रीहरि भगवान विष्णु को सर्वाधिक प्रिय है।


पंचांग भेद के कारण यह एकादशी कई जगहों पर 23 जून, शनिवार को, तथा कई स्थानों पर 24 जून, रविवार मनाई जाएगी। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं एकादशी व्रत का शुभ समय, इस समय का लाभ उठाकर आप श्रीहरि विष्णु की अनंत कृपा पा सकते हैं।
 

ALSO READ: आरोग्यवृद्धि देती हैं निर्जला एकादशी, जानिए व्रत का महत्व...
 
एकादशी व्रत का शुभ समय 
 
* एकादशी व्रत का समय 23 जून 2018, शनिवार रात्रि 3 बजकर 19 मिनिट से शुरू होकर 24 जून, रविवार को रात्रि 3 बजकर 52 मिनिट तक प्रभावी रहेगा। 
 
इस दिन एकादशी का व्रत रखने के साथ 108 बार निम्न मंत्र का जप करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। 
 
मंत्र- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' 
 
एकादशी के दिन व्रतधारी मनुष्य को निर्जल रहते हुए ब्राह्मण अथवा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नीचे दिए गए मंत्र के साथ शुद्ध पानी से भरा घड़ा दान करना चाहिए। दान देते समय निम्न मंत्र का जाप करने से दान का पुण्‍य करोड़ों गुना मिलता है। आइए जानें मंत्र-
 
मंत्र- 'देवदेव हृषीकेश संसारार्णवतारक। उदकुम्भप्रदानेन नय मां परमां गतिम्'।। 
 
- अर्थात् संसार सागर से तारने वाले देवदेव हृषीकेश! इस जल के घड़े का दान करने से आप मुझे परम गति की प्राप्ति कराइए। इसके साथ ही अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा सहित, फल (विशेषकर आम), वस्त्र, छाता, जूता, आदि का दान करना चाहिए।

ALSO READ: करोड़ पल सोने के दान का फल देती है निर्जला एकादशी, पढ़ें पौराणिक व्रत कथा...

 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments