Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अदिति अशोक ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्फ भारत की चांदी

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (10:53 IST)
Asian Games news in hindi : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को इतिहास रचते हुए महिला गोल्फ में भारत के लिए रजत पदक जीता। यह महिला गोल्फ में भारत का पहला पदक है।
 
अदिति महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकी और 73 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया।
 
अदिति के पास तीसरे दौर के बाद तालिका में शीर्ष पर सात शॉट की बड़ी बढ़त थी। उन्होंने एक बर्डी के मुकाबले चार बोगी और एक डबल बोगी कर के इस बढ़त को गंवा दिया और दूसरे स्थान पर खिसक गई। उसका कुल स्कोर 17 अंडर 271 रहा।
 
थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ 64 का कार्ड खेल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोरिया की ह्युनजो यू ने भी 65 का शानदार कार्ड खेलकर कांस्य पदक जीता।
 
इस स्पर्धा में भाग ले रही भारत की दो अन्य महिलाएं प्राणवी उर्स (13वां स्थान) और अवनी प्रशांत (संयुक्त 18वां स्थान) ने भी आखिरी दिन निराशाजनक किया। प्राणवी ने 75 जबकि अवनी ने 76 का कार्ड खेला जिससे भारत टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर खिसककर पदक से चूक गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

पैट कमिंस ने भारत से मिली इस हार को बताया सबसे दुखदायी

ओलंपिक स्वर्ण अभी भारत के लिए दूर की कौड़ी, जर्मनी के महान खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

रणजी ट्रॉफी में लाल गेंद से खेलने से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर उभरकर आए

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की जगह अर्जुन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार लेगा

1.5 से 2 महीने बाद जीत से शुरुआत करना अच्छा : स्मृति मंधाना

આગળનો લેખ
Show comments