Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 अक्टूबर 2024 (12:12 IST)
US elections : इजराइल के गाजा, लेबनान और ईरान में हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी तीसरे विश्‍व युद्ध का खतरा नजर आ रहा है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्‍ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस को अक्षम बताते हुए दावा किया कि वे दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जाएंगी। ALSO READ: अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी
 
ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में दावा किया कि अगर कमला हैरिस चुनावी जीत जाती है तो अमेरिका तीसरे विश्व युद्ध में शामिल हो जाएगा। उसे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सामना करना होगा। 
 
उन्होंने कहा कि कमला हैरिस को राष्ट्रपति बनाना करोड़ों लोगों के साथ धोखा करना है। वह हमें तीसरे विश्व युद्ध में धकेल देंगी क्योंकि वो यह काम करने में पूरी तरह से अक्षम हैं। देश के बेटे-बेटियों को एक ऐसे देश में युद्ध लड़ने के लिए भर्ती किया जाएगा।
 
राष्‍ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप का कहना है कि अगर वो राष्ट्रपति होते तो 7 अक्टूबर 2023 को हमास इजराइल पर हमला नहीं करता। उन्होंने तीसरे विश्व युद्ध को रोकने की कसम खाई है।
 
फ्रांस के भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस ने सैकड़ों साल पहले ही तीसरे विश्व युद्ध होने की भी भविष्यवाणी कर दी थी। उनका दावा था कि साल 2024 में तीसरे विश्व युद्ध शुरू होगा। मिडिल ईस्ट संकट और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से दुनिया भर में आर्थिक अस्थिरता का खतरा मंडरा रहा है। अगर तीसरा विश्‍व युद्ध होता है तो इससे दुनिया भर में जमकर तबाही मचेगी। 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होने वाले हैं। इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में लोकप्रिय वोट में दोनों 48 प्रतिशत की बराबरी पर हैं। अगर कमला हैरिस यह चुनाव जीत जाती है तो वे देश की पहली महिला राष्‍ट्रपति होंगी।  
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोचक होगा मुकाबला, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा मैदान में

हैदराबाद में पटाखा दुकान में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरातफरी

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीदा स्वेटर

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

આગળનો લેખ
Show comments