Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या ननचाकू से टेबल टेनिस खेलता यह शख्स ब्रूस ली है...जानिए सच...

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 (12:26 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ननचाकू से टेबल टेनिस खेलता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स दुनिया का सबसे मशहूर मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली है और यह वीडियो 1970 में शूट किया गया था। बता दें कि ननचाकू मार्शल आर्ट में इस्तेमाल होने वाला एक तरह का हथियार है।
 
क्या है वायरल-
 
कई फेसबुक यूजर्स ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘1970 की दुर्लभ क्लिप, ब्रूस ली अपने ननचाकू से टेबल टेनिस खेलते हुए’
 
क्या है सच-
 
कई यूजर्स ने इन पोस्टों पर कमेंट कर लिखा है कि यह वीडियो फेक है और इसे नोकिया ने बनाया गया था।

जब हमने कीवर्ड्स की मदद से इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें कई आर्टिकल्स मिले, जिसमें इसे नोकिया का एडवर्टीजमेंट बताया गया था और कथित वीडियो का फुल वर्जन यूट्यूब पर भी मिल गया, जो साल 2008 में पब्लिश किया गया था।
 
Adweek.com के एक आर्टिकल के मुताबिक, यह एड क्लिप एजेंसी जेडब्ल्यूटी बीजिंग ने 2008 में तैयार किया था। बता दें कि ब्रूस ली की मौत 1973 में हुई थी। कंपनी ने नोकिया N96 लिमिटेड एडिशन ब्रूस ली सेल फोन के लॉन्च के लिए बनाया था। 1.12 मिनट का यह ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पिछले कई सालों से फेसबुक पर वायरल है।
 
ऑस्ट्रेलिया के ऑनलाइन मैगजीन Agency Asia को 2009 में दिए इंटरव्यू में एड एजेंसी के प्रतिनिधी ने कहा कि ये एड ब्रूस ली को एक ट्रिब्यूट है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहा मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली नहीं है। यह वीडियो ब्रूस ली को समर्पित एक एडवर्टीजमेंट है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments