Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

UP : योगी सरकार का बड़ा फैसला, मृतक आश्रित कोटे पर विवाहित बेटियां भी पा सकेंगी सरकारी नौकरी

UP : योगी सरकार का बड़ा फैसला, मृतक आश्रित कोटे पर विवाहित बेटियां भी पा सकेंगी सरकारी नौकरी
, गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (11:10 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की बेटियों को लेकर बड़ा फैसला लिया। मृतक आश्रित कोटे पर अब विवाहित बेटियां भी सरकारी नौकरी पा सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
 
राज्य में अब मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर पुत्र, विवाहित पुत्र व अविवाहित बेटियों को नौकरी देने की व्यवस्था थी। 
 
विवाहित पुत्रियों के लिए व्यवस्था न होने पर इनको मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर नौकरियां नहीं मिल पा रही थीं। कुछ मामलों में तो इकलौटी विवाहित बेटी होने के चलते परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
 
प्रदेश में अभी तक मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर पुत्र, विवाहित पुत्र व अविवाहित बेटियों को नौकरी देने की व्यवस्था थी।

विवाहित पुत्रियों के लिए व्यवस्था न होने पर इनको मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर नौकरियां नहीं मिल पा रही थीं। कुछ मामलों में तो इकलौटी विवाहित बेटी होने के चलते परिवारों दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जौनपुर में बड़ा हादसा, मालगाड़ी की 21 बोगियां पलटीं, कई ट्रेनें फंसीं