Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आरिफ के सारस से क्यों नहीं मिल सके अखिलेश यादव...

Webdunia
बुधवार, 29 मार्च 2023 (11:21 IST)
कानपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव अमेठी जिले में आरिफ नाम के एक व्यक्ति के पास से लाए गए एक सारस से मिलने के लिए कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे लेकिन इस परिंदे को पृथक वास में रखे जाने की वजह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
 
कानपुर चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि यादव मंगलवार को सारस से मिलने के लिए कानपुर चिड़ियाघर आए थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि इस वक्त सारस को पृथक वास में रखा गया है। इस दौरान यादव के साथ सारस का दोस्त आरिफ भी मौजूद था। हालांकि दोनों की सारस से मुलाकात नहीं हो पाई, मगर दोनों ने सीसीटीवी स्क्रीन पर सारस को देखा और वहां करीब एक घंटा बिताया।
 
वरिष्ठ वन अधिकारी ने यादव को बताया कि डॉक्टरों की एक टीम सारस के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रख रही है और उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि उप्र की भावना प्रधान जनता की भाजपा सरकार से अपेक्षा है कि ‘राज्य पक्षी सारस’ को राजनीतिक विद्वेष की प्रताड़ना के बंधन से मुक्त करके प्राकृतिक वातावरण में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि सारस को बचानेवाले को ‘सारस-मित्र’ के रूप में सम्मानित किया जाए। सरकार चाहे तो इसके लिए जनमत करवाकर देख ले।
 
 
यादव पिछली पांच मार्च को आरिफ और सारस से मिलने के लिए अमेठी गए थे। इसके बाद वन विभाग ने हाल में सारस को उसके प्राकृतिक वातावरण में रखने के लिए उसे आरिफ के यहां से हटाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार भेज दिया था जहां से उसे कानपुर चिड़ियाघर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहां सारस को 15 दिन के लिए पृथक वास में रखा गया है।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उसे पेश होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। यादव को उम्मीद है कि सरकार आरिफ के खिलाफ मामला बंद कर देगी और उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगी क्योंकि उसने एक घायल पक्षी को बचाया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments