Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mathura: आश्रम पर कब्जे का विवाद गहराया, साधुओं के दो गुटों में आपस में चले लाठी-डंडे

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (10:44 IST)
मथुरा। अक्सर यह कहते सुना जाता है कि संत अपनी इच्छाओं और क्रोध को पूरी तरह से अपने अंकुश में कर लेते हैं। लेकिन साधुओं के गुस्से और खूनखराबे की तस्वीरें मथुरा से आ रही हैं। यहां वृंदावन नगर मोती झील क्षेत्र में साधुओं के 2 गुट आश्रम पर कब्जे को लेकर भिड़ गए।
 
कब्जा लेने के लिए दोनों गुटों की तरफ से खूब लाठी-डंडे चले जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हुए हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ साधुओं और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया है।
 
श्रीस्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित मोती झील स्थित श्रीभूरी वाला आश्रम पर 2 साधु अपने-अपने कब्जे की बात कहकर लड़ते रहते हैं। जिसके चलते कुछ समय पहले भी यहां विवाद हुआ था। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 3 पुलिसकर्मियों को यहां तैनात कर दिया था लेकिन वे शुक्रवार को अपनी कहीं और ड्यूटी होने की बात कहकर आश्रम से चले गए। इसकी परिणिति दोनों साधुओं के गुटों के संघर्ष के रूप में सामने आई है।
 
मथुरा के वृंदावन इलाके में स्थित मोती झील श्रीभूरी वाला आश्रम पर कब्जे को लेकर और स्वामी कृष्णानंद गुट और महंत स्वामी दर्शानंद पहले भी आपस में भिड़ चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात में दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी। मौके पर पहुंचे डिप्टी एसपी सदर ने दोनों पक्षों को शांति भंग न करने की चेतावनी देते हुए समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया।
 
लेकिन शुक्रवार को दोनों पक्ष एक बार फिर से आक्रामक हो गए जिसके चलते खूब लाठी-डंडे दोनों तरफ से चले। आरोप है कि स्वामी कृष्णानंद पक्ष के लगभग 2 दर्जन से अधिक दबंगों ने आश्रम के वर्तमान महंत स्वामी दर्शानंद और उनके अनुयायियों पर दरवाजा तोड़कर हमला कर दिया।
 
आश्रम के खुले कैंपस और कमरों में चारों तरफ खून की बौछार हमले की गवाही दे रही है। इस खूनी संघर्ष में 9-10 लोग घायल हुए हैं, वहीं घायलों में स्वामी गौतमानंद, स्वामी दर्शनानंद, राज पांडेय, प्रांशु शर्मा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद उपजे भय के कारण आश्रम में रहने वाली महिलाएं और बच्चे डरे-सहमे हुए हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments