Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बाइडेन ने नस्लभेद और राजनीतिक हिंसा पर किया प्रहार, बोले- मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (00:01 IST)
वॉशिंगटन। जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तथा अपने पहले भाषण में स्पष्ट कर दिया कि वे सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं।
ALSO READ: US Inauguration Day Live : अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडेन, कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ
बाइडेन ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कहा कि मतभेद रहेंगे, यही लोकतंत्र है, लेकिन मतभेद विभाजन की सीमा तक नहीं बढ़ना चाहिए। मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति हूं। उन्होंने इस मौके को 'लोकतंत्र की घड़ी ' बताते हुए कहा कि इस समय संकट और चुनौतियां बहुत हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में ही हम इसका सामना कर सकते हैं। उन्होंने इसमें 'संयुक्त' शब्द पर विशेष जोर दिया।

डेमोक्रेटिक नेता बाइडेन (78) को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के ‘वेस्ट फ्रंट’ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बार समारोह में कम लोगों को आमंत्रित किया गया।

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बुधवार को अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। हैरिस (56) अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं।
ALSO READ: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति हैरिस को राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं...
कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मिलकर हम इस संकट से पार पा लेंगे। उन्होंने हाल में यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी हिंसा कभी नहीं होगी। सत्ता और लाभ के लिए बहुत सारे झूठ बोले गए।

उन्होंने कहा कि हमें एक-दूसरे का हाथ पकड़ने की जरूरत है। यह परीक्षा का समय है और हमें आगे चलना होगा। उन्होंने कोरोना से जान गंवाने वाले अमेरिकियों को लेकर कहा कि जिन 4 लोगों ने जान गवाई, उन्हें श्रद्धांजलि। बाइडेन ने कोरोना से जान गंवाने वालों के लिए मौन रखा। अपने भाषण का अंत उन्होंने 'धन्यवाद अमेरिका' कहकर किया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments