Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उत्तर प्रदेश चुनाव में इन 10 सीटों पर भाजपा नेताओं पर वोटों की बारिश, कौन से नंबर पर हैं योगी आदित्यनाथ?

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (13:55 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश समेत 4 राज्यों में बड़ी जीत मिलने से भाजपा में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। पार्टी ने राज्य में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी जीत का स्वाद उस समय और बढ़ गया जब भाजपा के सुनील शर्मा ने 2 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतकर देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का अजीत पवार का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यूपी में सबसे ज्यादा अंतर से चुनाव जीतने वाले सभी उम्मीदवार भाजपा से ही है। आइए डालते हैं 2022 के चुनाव की 10 बड़ी जीतों पर एक नजर...
 
सुनील शर्मा ने भाजपा के गढ़ माने जाने वाले साहिबाबाद से 2 लाख 14 हजार 286 वोटो से सपा के अमरपाल को हराया। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार के 2019 में बने 1 लाख 65 हजार 265 वोटों से जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
 
राजनाथ के बेटे और भाजप नेता पंकजसिंह सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने नोएडा से सपा के सुनील चौधरी को 1 लाख 81 हजार 513 वोटों से हराया।
 
दादरी से तेजपाल सिंह नागर ने समाजवादी पार्टी के राजकुमार भाटी को 1 लाख 38 हजार 218 वोटो से हराया। मेरठ केंट से अमित अग्रवाल ने राष्‍ट्रीय लोकदल की मनीषा अहलावत पर 1 लाख 17 हजार 526 वोटों से जीत दर्ज की।
 
भाजपा नेता पुरुषोत्तम खंडेलवाल आगरा केंट से 1 लाख 12 हजार 37 वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे जबकि महरौनी से मनोहर लाल पंथ 1 लाख 10 हजार 451 वोटों से जीते।
 
योगी सरकार के दिग्गज मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा में कांग्रेस के प्रदीप माथुर को 1 लाख 9 हजार 803 वोटों से हराया। ललितपुर से रामरतन कुशवाह और गाजियाबाद से अतुल गर्ग ने क्रमश: 1 लाख 07 हजार 217 और 1 लाख 05 हजार 389 वोटों से जीत दर्ज की।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 1 लाख से ज्यादा मतों से चुनाव जीते। उन्होंने सपा के शुभावती उपेंद्र शुक्ला को गोरखपुर शहर से 1 लाख 02 हजार 399 मतों से मात दी।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments