Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बनर्जी क्या गए, भारतीय फुटबॉल का एक युग समाप्त हो गया

बनर्जी क्या गए, भारतीय फुटबॉल का एक युग समाप्त हो गया
, शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (16:31 IST)
कोलकाता। भारत के महान फुटबॉलर, पूर्व ओलंपियन और पूर्व कोच प्रदीप कुमार बनर्जी का निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे। उनके परिवार में 2 पुत्रियां हैं। प्रदीप कुमार बनर्जी भारतीय फुटबॉल में पीके बनर्जी के नाम से लोकप्रिय थे। उनके निधन से भारतीय फुटबॉल में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बनर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बनर्जी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल शुक्रवार को अंतिम सांस ली। 
 
वह पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। वह पिछले कुछ समय से निमोनिया और श्वास की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें पर्किन्सन, दिल की बीमारी और भूलने की बीमारी भी थी। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उनके निधन से भारतीय फुटबॉल का एक युग समाप्त हो गया। 
 
बनर्जी 1962 में जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। बनर्जी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ गोल दागा जिसके बदौलत भारत ने 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उन्हें 1961 में अर्जुन पुरस्कार और 1990 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Covid-19 के कारण अब शेन वार्न की डिस्टलरी में शराब के बजाय सैनिटाइजर