Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुनील छेत्री 6ठी बार बने 'फुटबॉलर ऑफ द ईयर'

सुनील छेत्री 6ठी बार बने 'फुटबॉलर ऑफ द ईयर'
, बुधवार, 10 जुलाई 2019 (11:30 IST)
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री 6ठी बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के 'फुटबॉलर ऑफ द ईयर' बन गए हैं। एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

छेत्री को यह अवॉर्ड 6ठी बार मिला है। वे इसे पहले वर्ष 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में भी इस पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। छेत्री के अलावा आईएम विजयन को 3 बार और बाइचुंग भूटिया तथा जो पॉल एंचेरी को 3-3 बार यह अवॉर्ड मिल चुका है।

अब्दुल साहल को 'एआईएफएफ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से नवाजा जाएगा। इनके अलावा आशालता देवी 'महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर' चुनी गई हैं जबकि डेंगमेई ग्रेस को 'महिला इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिलेगा।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

न्यूजीलैंड बनाम भारत : ऐसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम, जानिए क्या कहती है Weather report