Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मीराबाई चानू को BBC का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला भारतीय खिलाड़ी का पुरस्कार

Webdunia
रविवार, 5 मार्च 2023 (23:09 IST)
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू को जनता के मतदान के बाद वर्ष 2022 के लिए बीबीसी का वर्ष का भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया। मणिपुर की यह 28 वर्षीय भारोत्तोलक पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने लगातार दो वर्ष यह पुरस्कार जीता। इससे पहले 2021 में भी उन्होंने यह पुरस्कार हासिल किया था।
 
मीराबाई भारोत्तोलन में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। पिछले साल उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2022 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
 
मीराबाई ने कहा कि मैं वास्तव में रोमांचित हूं और यह कहना चाहती हूं कि मैं आगामी खेलों में और कड़ी मेहनत करूंगी और भारत के लिए अधिक पदक जीतूंगी।
 
इस पुरस्कार के लिए जिन अन्य खिलाड़ियों को नामित किया गया था उनमें पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक, मुक्केबाज निकहत जरीन और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू शामिल हैं।
 
टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को वर्ष की पैरा महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया। भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच को बीबीसी जीवनपर्यंत उपलब्धि पुरस्कार दिया गया। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments