Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जहाज पर जा चढ़ी रेलवे, खिताबी टक्कर पीएनबी से

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (20:08 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एयर इंडिया को गुरुवार को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराकर 28वें लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट के खिताबी मुक़ाबले प्रवेश कर लिया जहां उसकी टक्कर पंजाब  नेशनल बैंक (पीएनबी) से होगी।
                                  
यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में रेलवे ने पहले हाफ में एक और दूसरे हाफ में दो गोल किए। रेलवे के तीनों गोल 11 मिनट के अंतराल में हुए। रेलवे के कप्तान नियाज़ रहीम को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
               
दोनों टीमों ने सावधानी के साथ शुरुआत की लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। इस गतिरोध को आखिर राजू पाल ने 34 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर तोड़ा।गगनदीप सिंह ने 43 वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर रेलवे का दूसरा गोल दाग दिया जबकि अजमेर  सिंह ने 45 वें मिनट में मैदानी गोल दागते हुए रेलवे की बढ़त को 3-0 पहुंचा दिया।
 
दूसरे सेमीफाइनल में पीएनबी ने भारतीय वायु सेना को पेनल्टी शूटआउट में  3-2. से हराया। पीएनबी के गोलकीपर जसबीर सिंह को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थीं।
         
पीएनबी को नईन ने 34 वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई जबकि हरवंत ने 70 वें मिनट में वायु सेना के लिए बराबरी का गोल दागा। शूटआउट में पीएनबी के लिए गगनदीप सिंह और शमशेर सिंह ने निशाने साधे जबकि वायु सेना के लिए दमन ही निशाना साध पाए। रेलवे और पीएनबी के बीच फाइनल शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे से खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments