Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

Webdunia
रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (20:23 IST)
ढाका। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय पुरुष हॉकी टीम पाकिस्तान पर पिछले कुछ समय  से चले आ रहे अपने वर्चस्व को बरकरार रखते हुए रविवार को यहां अपने इस चिर  प्रतिद्वंद्वी को 3-1 से हराकर एशिया कप के पूल 'ए' में शीर्ष पर रही।
 
भारत ने जापान के खिलाफ 5-1 और बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में 7-0 की जीत से  राउंड रॉबिन सुपर 4 में अपनी जगह सुनिश्चित कर दी थी। पाकिस्तान से उम्मीद के  अनुरूप उसे कड़ी चुनौती मिली लेकिन वह अपना विजय अभियान बरकरार रखकर 9 अंक  हासिल करने में सफल रहा।
 
भारत की तरफ से चिंगलेनसाना सिंह (17वें मिनट), रमनदीप सिंह (44वें) और हरमनप्रीत  सिंह (45वें मिनट) ने गोल किए जबकि पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल अली शाह (48वें  मिनट) ने किया। पाकिस्तान इस हार के बावजूद 4 अंक लेकर जापान से बेहतर गोल अंतर  के कारण सुपर-4 में जगह बनाने में सफल रहा।
 
जापान ने इससे पहले मेजबान बांग्लादेश को 3-1 से हराया था लेकिन इसके बावजूद वह  सुपर-4 में जगह नहीं बना पाया। इसका मतलब है कि टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के  बीच अभी कम से कम 1 और मुकाबला देखने को मिलेगा। 
 
पाकिस्तान के खिलाफ रविवार की जीत में हालांकि भारतीय गोलकीपरों सूरज करकेरा और  आकाश चिकते ने अहम भूमिका निभाई। सूरज ने अगर पहले हॉफ में पाकिस्तान को 1 भी  गोल नहीं करने दिया तो चिकते ने दूसरे हॉफ में उसके कई अच्छे प्रयासों को नाकाम  किया। भारत ने अंतिम क्वार्टर को छोड़कर पहले 3 क्वार्टर में नियंत्रण बनाए रखा।
 
पाकिस्तान ने 0-3 से पिछड़ने के बाद अंतिम क्वार्टर में हमलावर तेवर अपनाए लेकिन  आखिर में भारतीय बेहतर साबित हुए और उसने पाकिस्तान पर अपना दबदबा बनाए रखा।  इनमें इस साल के शुरू में लंदन में विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल में लगातार 2 जीत  शामिल हैं।
 
मैच में पाकिस्तान को गोल करने का पहला मौका मिला, जब उसे पहला पेनल्टी कॉर्नर  मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। भरत ने दूसरे क्वार्टर में अच्छा खेल  दिखाया और 17वें मिनट में चिंगलेनसाना सिंह ने आकाशदीप सिंह के पास पर उसके लिए  पहला गोल किया।
 
भारत ने इसके बाद भी पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। पहला गोल करने के बाद गुरजंत  सिंह की दाएं छोर से जमाई गई रिवर्स हिट करीबी अंतर से बाहर चली गई। एक और  पेनल्टी कॉर्नर गंवाने के बाद पाकिस्तान ने फिर से हमला किया लेकिन युवा गोलकीपर  करकेरा ने मोहम्मद अतीक के करीब से जमाए गए शॉट को बेहद कुशलता से बचा दिया।  इससे भारत मध्यांतर तक 1-0 से आगे था।
 
भारत ने इसके बाद करकेरा की जगह चिकते को गोलकीपर के रूप में उतारा और उन्होंने  40वें मिनट में शानदार बचाव किया। भारत को इसके तुरंत बाद अपना पहला पेनल्टी  कॉर्नर मिला लेकिन वरुण कुमार का फ्लिक निशाने पर नहीं लगा।
 
इसके बाद गुरजंत के पास भारत की बढ़त दोगुनी करने का मौका था लेकिन पाकिस्तानी  गोलकीपर ने उनका शॉट बचा दिया। पाकिस्तान अपने तीसरे पेनल्टी कॉर्नर का भी फायदा  नहीं उठा पाया जबकि खेल के 44वें मिनट में रमनदीप सिंह ने हरमनप्रीत के शानदार क्रॉस  पर भारत की तरफ से दूसरा गोल किया। भारत को इसके अगले मिनट में ही पेनल्टी  कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने गोल दागा।
 
पाकिस्तान ने चौथे क्वार्टर में बेहतर प्रदर्शन किया और उसने 49वें मिनट में अपना पहला  गोल भी दागा। पाकिस्तान को इसके बाद चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन चिकते ने उस  पर सुंदर बचाव किया। भारत ने इसके बाद जवाबी हमला किया और 3 पेनल्टी कॉर्नर  हासिल किए लेकिन इनमें से वह किसी पर गोल नहीं कर पाया। 
 
सुपर-4 के मैच 18 अक्टूबर से शुरू होंगे जिसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा पूल बी  से चोटी पर रहने वाली 2 टीमें हिस्सा लेंगी। मलेशिया पहले ही अगले दौर के लिए  क्वालीफाई कर चुका है जबकि ग्रुप 'बी' से दूसरी टीम का निर्धारण चीन और दक्षिण  कोरिया के बीच सोमवार को होने वाले मैच से होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments