Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चीन भी समझने लगा है कि अब कमजोर नहीं रहा भारत : राजनाथ सिंह

चीन भी समझने लगा है कि अब कमजोर नहीं रहा भारत : राजनाथ सिंह
लखनऊ , रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (15:53 IST)
लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और पड़ोसी मुल्क चीन भी समझने लगा है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा।
 
राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में डोकलाम विवाद का उल्लेख करते हुए कहा, 'भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और चीन भी समझने लगा है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा। ताकत बढ़ी है।'
 
उन्होंने कहा, 'जब से केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है भारत दुनिया का ताकतवर देश बन गया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।'
 
सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादी भेजता है। वह भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन हमारे सुरक्षाबल रोज दो-चार आतंकवादियों को ढेर कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मंदिर दर्शन को लेकर राहुल गांधी पर शिवराज का करारा प्रहार