Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अगले विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी करेगा भारत

अगले विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी करेगा भारत
, मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (15:44 IST)
लुसाने। भारत समेत छह देशों ने अगले हॉकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

 
 
भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 तक महिला या पुरुष विश्व कप की मेजबानी का दावा किया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी इसी विंडो को चुना है। भारत तीन बार विश्व कप की मेजबानी कर चुका है जिनमें से आखिरी बार भुवनेश्वर में पिछले साल विश्व कप हुआ था। 
 
स्पेन, मलेशिया और जर्मनी ने एक से 17 जुलाई 2022 का विंडो चुना है। एफआईएच ने एक बयान में कहा,‘‘बोली लगाने वाले देशों को 31 जनवरी 2019 तक अपनी दावेदारी पेश करनी थी। उन्हें दो विंडो एक से 17 जुलाई 2022 और 13 से 29 जनवरी 2023 की दो विंडो दी गई थी।’’ 
 
एफआईएच का कार्यकारी बोर्ड इस साल जून में अंतिम फैसला लेगा। एफआईएच सीईओ थियरी वेल ने कहा, ‘‘एफआईएच को खुशी है कि इतनी मजबूत बोलियां मिली है। इससे साबित होता है कि हमारे टूर्नामेंट कितने लोकप्रिय हैं।’’ 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रोहतक से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं वीरेन्द्र सहवाग