Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (17:26 IST)
Kho Kho World Cup (KKFI)


Khokho World Cup : इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड और अमेरिका समेत 24 देश यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम पर 13 से 19 जनवरी तक होने वाले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे।
 
चैम्पियनशिप में अफ्रीका के घाना, कीनिया, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा जैसे देश होंगे तो एशिया से भारत, बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका नजर आएंगे।
 
यूरोप से इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड और पोलैंड जबकि उत्तरी अमेरिका से कनाडा और अमेरिका , दक्षिण अमेरिका से ब्राजील और पेरू, ओशियाना से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड खेलेंगे।

टूर्नामेंट महिला और पुरूष वर्ग में होगा और दोनों में 16-16 टीमें भाग लेंगी।
 
भारतीय खोखो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने एक बयान में कहा ,‘‘ इस ऐतिहासिक चैम्पियनशिप से खोखो घरेलू खेल से वैश्विक बन जाएगा। भारत इस क्रांति का अगुआ होगा और वैश्विक खेलों के इकोसिस्टम में खोखो को जगह दिलाने के लिए यह विश्व कप अहम रहेगा।’’  (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान के फायदे से फीफा रैंकिंग में 125वें स्थान पर