Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमित पंघाल, शिवा थापा एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल

Webdunia
बुधवार, 20 मार्च 2019 (13:43 IST)
नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 52 किलो वर्ग में पदार्पण करेंगे जबकि शिवा थापा (60 किलो) की नजरें रिकॉर्ड लगातार चौथे पदक पर होगी। दोनों को अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम में जगह दी गई है। 
 
एशियाई चैम्पियनशिप बैंकाक में 19 से 28 अप्रैल तक होगी। पंघाल ने बुल्गारिया में पिछले महीने स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में 49 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उसने इस महीने जर्मनी में नए भारवर्ग में भाग लिया। 
टोक्यो ओलंपिक 2020 से 49 किलो वर्ग खत्म किए जाने की वजह से उसे भारवर्ग बदलना पड़ा। थापा ने फिनलैंड में जीबी टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर नए सत्र का आगाज किया था। असम के पूर्व विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता थापा ने 2013 एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण, 2015 में कांस्य और 2017 में रजत पदक जीता था। 
 
राष्ट्रीय कोच सी ए कटप्पा ने कहा, ‘एशियाई चैम्पियनशिप में ओलंपिक भारवर्ग में स्वर्ण या रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज इस साल के आखिर में विश्व चैम्पियनशिप के लिए हमारी पसंद होंगे। 
 
राष्ट्रीय चैम्पियन दीपक सिंह 49 किलो वर्ग में उतरेंगे जिन्होंने ईरान में मकरान कप में स्वर्ण पदक जीता था। महिला वर्ग में एम सी मेरीकॉम विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक क्वालीफायर पर फोकस करने के लिए नहीं खेल रही है। 
 
एशियाई चैम्पियनशिप पुरुष टीम : दीपक (49 किलो), अमित पंघाल (52 किलो), कविंदर सिंह बिष्ट (56 किलो), शिवा थापा (60 किलो), रोहित टोकस (64 किलो), आशीष (69 किलो), आशीष कुमार (75 किलो), बृजेश यादव (81 किलो), नमन तंवर (91 किलो), सतीश कुमार (प्लस 91 किलो)।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

INDvsNZ: 201 रन 5 विकेट, दूसरे सत्र के बीच हुई बराबरी की टक्कर

16 साल के करियर का अंत, पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने कहा हॉकी को अलविदा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेट ली ने भारत को शमी की जगह इस खिलाड़ी को लाने की दी सलाह

INDvsNZ कप्तान मंधाना ने चुनी न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी, हरमनप्रीत चोटिल

આગળનો લેખ
Show comments