Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ओलंपिक क्वालीफायर के लिए महिला फुटबॉल टीम घोषित

ओलंपिक क्वालीफायर के लिए महिला फुटबॉल टीम घोषित
, शनिवार, 3 नवंबर 2018 (19:03 IST)
नई दिल्ली। 2020 के टोकियो ओलंपिक के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के पहले राउंड के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित कर दी गई है। कोच मेमोल रॉकी ने इस टीम की घोषणा की। खिलाड़ी पिछले 2 सप्ताह से मुंबई में शिविर में ट्रेनिंग कर रही थीं।
 
 
कुल 10 टीमें दूसरे राउंड में पहुंचेंगी। यदि भारतीय टीम यह उपलब्धि हासिल करती है तो यह पहली बार होगा। कोच रॉकी ने भी टीम के सामने दूसरे राउंड में पहुंचने का लक्ष्य रख दिया है। भारतीय टीम 8 नवंबर को नेपाल, 11 नवंबर को बांग्लादेश और 13 नवंबर को मेजबान म्यांमार से खेलेगी।
 
टीम इस प्रकार है-
 
गोलकीपर : ई. पंथोई चानू, अदिति चौहान, एम. लिंथोइंगाम्बी देवी। डिफेंडर : एल. आशालता देवी, मनीषा पन्ना, एन. स्वीटी देवी, जबमनी टुडू, डालिमा छिब्बर, प्यारी साशा। मिडफील्डर : संगीता बास्फोरे, संजू यादव, मार्गरेट देवी, रंजना चानू, इंदुमती कथिरेसन। फॉरवर्ड : वाई. कमला देवी, अंजू तमांग, एन. रतनबाला देवी, एन. बाला देवी, दंगमेई ग्रेस, आर. संध्या रंगनाथन। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सेमीफाइनल में भिड़ेंगे फेडरर और जोकोविच