Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सावन माह में 4 सोमवार, पहला सोमवार 18 जुलाई को और अंतिम सोमवार 8 अगस्त को

Webdunia
हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन मास को पांचवां महीना माना जाता है। वर्ष 2022 में सावन या श्रावण मास (Sawan 2022) गुरुवार, 14 जुलाई (Shravan Start Date) से शुरू हो रहा है। सावन/ श्रावण भगवान‍ शिव जी का प्रिय तथा उनकी आराधना-उपासना का पवित्र महीना है। इस पूरे महीने भर चारों तरफ हरियाली खिल उठती है। बरसात के दिन होने के कारण इस महीने का महत्व अधिक बढ़ जाता है। यह पूरा माह भक्तिमय रहता है। 
 
सावन (श्रावण) में शिव जी की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान शिव रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इस माह में शिव जी की पूजा के दौरान उन्हें कच्चा दूध, गंगा जल, काले तिल, धतूरा, बेलपत्र, भांग और उसके पत्ते, मिठाई आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यतानुसार ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा अपने भक्त पर सदैव बनी रहती है।
 
शिव पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति सावन में सोमवार व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं शिव जी पूरी करते हैं। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ रहे हैं। आइए जानें- 
 
सावन सोमवार की तिथियां- sawan somvar list
 
1. पहला सावन सोमवार व्रत-18 जुलाई 2022, सोमवार। 
 
2. दूसरा सावन सोमवार व्रत- 25 जुलाई 2022, सोमवार। 
 
3. तीसरा सावन सावन सोमवार व्रत- 01 अगस्त 2022, सोमवार।
 
4. चौथा सावन सोमवार व्रत- 08 अगस्त 2022, सोमवार। 
 
इसके साथ ही 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा तथा सावन का आखिरी दिन यानी सावन मास की समाप्ति हो जाएगी। 


ALSO READ: कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, कावड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू, जानिए नियम

ALSO READ: इस सावन 3 राशियों पर भोलेनाथ शिव बरसाएंगे अपनी कृपा, कहीं आपकी राशि तो नहीं

 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

આગળનો લેખ
Show comments