Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या LIC को अडाणी ग्रुप में निवेश पर हुआ 50,000 करोड़ का नुकसान?

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (10:02 IST)
नई दिल्ली। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 70 प्रतिशत तक गिर गई है। निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को भी अडाणी मामले में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट खासी महंगी पड़ गई। अडाणी ग्रुप में किए गए निवेश पर मात्र 1 माह में कंपनी को करीब 50,000 करोड़ का नुकसान हुआ।
 
LIC ने अडाणी की 7 कंपनियों में 30,127 करोड़ रुपए का निवेश किया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले 24 जनवरी, 2023 को एलआईसी के निवेश का मूल्य 81,268 करोड़ रुपए था। 27 जनवरी को इसकी वैल्यू घटकर 56,142 करोड़ रुपए रह गई। अडाणी के शेयरों का मूल्य इसके बाद भी गिरना जारी रहा। इसी वजह से 23 फरवरी को निवेश का मूल्य घटकर 33,149 करोड़ रुपए हो गया।
 
इस तरह मात्र 1 माह में एलआईसी को 48,119 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। हालांकि अभी भी एलआईसी को इस निवेश पर 3022 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।
 
2022 में मिला था शानदार रिटर्न : वर्ष 2022 में अडाणी ग्रुप की 7 लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ। अडाणी पॉवर लिमिटेड सबसे अधिक मजबूती हासिल करने वाली कंपनी बनी तो अडाणी एंटरप्राइजेस के शेयरों में 113 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया। जिन भी कंपनियों ने अडाणी ग्रुप में काफी पहले निवेश किया था उन्हें शानदार रिटर्न मिला। इसी वजह से LIC को भी तब निवेश पर भारी लाभ हुआ। इसी वजह से इतने नुकसान के बाद भी LIC अब भी नुकसान में नहीं है।
 
अडाणी को कितना नुकसान : अडाणी समूह की 10 में से 8 कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। इनमें 3 कंपनियों के शेयरों में तो लोअर सर्किट लगा जबकि 2 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दिखाई दी। शेयरों में भारी गिरावट की वजह से समूह की मार्केट वैल्यू 20 हजार करोड़ घटकर 7.38 लाख करोड़ रुपए रह गई। पिछले एक महीने में समूह की कंपनियों का पूंजीकरण 11.82 लाख करोड़ रुपए घट गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments