Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अब कर्नाटक में हुआ एयर इंडिया जैसा पेशाब कांड, बस में इंजीनियर ने की महिला की सीट पर पेशाब

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (09:43 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की सरकारी बस सेवा केएसआरटीसी में एयर इंडिया जैसा पेशाब कांड देखने को मिला है। नशे में धुत एक व्यक्ति ने यात्रा के दौरान महिला सहयात्री की सीट पर पेशाब कर दी। बीती 21 फरवरी को विजयपुरा से मेंगलुरु जाने वाली एक नॉन-स्लीपर बस में 32 वर्षीय एक मैकेनिकल इंजीनियर ने यह खराब हरकत की।
 
पेशाब करने के बाद आरोपी ने माफी मांगी और अपनी निजी जानकारी नहीं दी। उधर महिला यात्री ने शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया जिसके चलते बस निर्धारित यात्रा पर चलते बनी। जब घटना हुई तो तब बस में कोई नहीं था। इस घटना पर केएसआरटीसी का बयान भी सामने आया और परिवहन निगम उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर विचार कर रहा है।
 
हुबली शहर के पास किरेसुर में जब बस को रात को खाना खाने के लिए रोका गया तो उस व्यक्ति ने 20 वर्षीय महिला की सीट पर पेशाब कर दी। महिला खाना खाने के लिए उतरी थी और वापस लौटने पर उसने आरोपी को अपनी सीट पर पेशाब करते देखा और शोर मचा दिया। बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में भी एक नशे में धुत्त व्यक्ति ने महिला पर पेशाब कर दिया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments