Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

IT शेयरों में बिकवाली से शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुझान, सेंसेक्स 229 अंक फिसला

निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई

IT शेयरों में बिकवाली से शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुझान, सेंसेक्स 229 अंक फिसला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 6 मार्च 2024 (11:30 IST)
Share bazaar News: अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शेयरों में बिकवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू मुंबई शेयर बाजार (Mumbai stock market) के मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 229.04 अंक गिरकर 73,448.09 अंक पर आ गया। एनएसई (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 63.15 अंक फिसलकर 22,293.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।

 
इनके भाव घटे-बढ़े : सेंसेक्स की कंपनियों में पॉवर ग्रिड, टाटा स्टील, विप्रो, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व में गिरावट दर्ज की गई, वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले और सन फार्मा में बढ़त की स्थिति रही।
 
एशिया व अमेरिकी बाजारों में : एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत चढ़कर 82.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

 
एफआईआई ने 574.28 करोड़ के शेयर खरीदे : शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 574.28 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। घरेलू बाजार में कई दिनों तक रिकॉर्डतोड़ तेजी रहने के बाद मंगलवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 195.16 अंकों की गिरावट के साथ 73,677.13 अंक और निफ्टी 49.30 अंक कमजोर होकर 22,356.30 अंक पर बंद हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CID ने CBI को क्यों नहीं सौंपा शाहजहां शेख, क्या है मामले का सुप्रीम कोर्ट कनेक्शन?