Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Share bazaar News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Sensex और Nifty में गिरावट जारी

प्रमुख कंपनियों के शेयर फिसले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (10:55 IST)
Share bazaar News: घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ने से बाजार में लगातार 5 सत्रों से गिरावट जारी है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 672.53 अंक गिरकर 71,816.46 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 218.2 अंक फिसलकर 21,777.65 अंक पर रहा।

ALSO READ: पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजार में संकट, सेंसेक्स 456 अंक और लुढ़का
 
इन शेयरों में रहा फायदा नुकसान : सेंसेक्स में सूचीबद्ध इन्फोसिस के शेयर में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। ऐक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले इंडिया के शेयर भी गिरे। आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को फायदा हुआ।

ALSO READ: पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान में रहे ये शेयर
 
एशियाई व अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मुख्यत: नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
ब्रेंट क्रूड वायदा 89.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर : वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.27 प्रतिशत चढ़कर 89.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में गुरुवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,260.33 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments