Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Share Market में मुनाफा वसूली हावी, Sensex 269 अंक फिसला

प्रमुख शेयरों में रही लाभ हानि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 जून 2024 (16:53 IST)
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच स्थानीय बाजार में तेल एवं गैस, पूंजीगत उत्पाद और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (FMCG) के शेयरों में बिकवाली होने से लगातार 6 सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। इस दौरान दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।

ALSO READ: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारतीय शेयर बाजार, इन शेयरों में तेजी
 
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट :  बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 269.03 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 77,209.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 676.93 अंक गिरकर 76,802 पर भी आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 65.90 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,501.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 100.1 अंक बढ़कर 23,667.10 के रिकॉर्ड कारोबारी स्तर पर पहुंच गया था। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले 6 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने-अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।

ALSO READ: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में बहार, BSE, NSE ऑलटाइम हाई
 
इन शेयरों में तेजी-मंदी : सेंसेक्स की 30 कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, नेस्ले, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके उलट भारती एयरटेल, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
 
एशिया व अमेरिकी बाजारों में : एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट दर्ज की गई। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

ALSO READ: Share bazaar News: मुनाफावसूली से बाजार में आई गिरावट, Sensex 206 और Nifty 61 अंक फिसला
 
ब्रेंट क्रूड 85.57 डॉलर प्रति बैरल पर : शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 415.30 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 85.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सेंसेक्स गुरुवार को 141.34 अंक चढ़कर 77,478.93 अंक के अपने उच्चतम स्तर और निफ्टी 51 अंक बढ़कर 23,567 के नए समापन शिखर पर बंद हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments