Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी आज, जानिए क्या होगा खास

Webdunia
सोमवार, 22 अगस्त 2022 (11:19 IST)
Mahakal sawari 2022: श्रावण और भादो मास में उज्जैन में प्रति सोमवार को महाकाल बाबा सावारी निकाली जाती है। आज यानी 22 अगस्त 2022 को महाकाल की शाही सवारी निकाली जा रही है। यह भाद्रमाह की अंतिम सवारी होगी। चांदी की पालकी में विराजकर बाबा अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर में भम्रण करते हैं।
 
ज्योतिरादित्य सिंधिया करेगे पालकी का स्वागत : अंतिम सवारी राजसी ठाठ बाट के साथ निकाली जाती है। बाबा नगर भ्रमण पर शाम 4 बजे निकलेंगे। इस सवारी में प्रत्येक वर्ष परंपरा अनुसार सिंधिया राजघराने से देर शाम 5:00 बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया श्री राम घाट पर पूजन अर्चन करेंगे और उसके बाद गोपाल मंदिर की छत्री से भगवान की पालकी का स्वागत करेंगे।
 
स्थानीय अवकाश घोषित : लगभग 7 किलोमीटर लंबा सवारी मार्ग रहेगा। शाही सवारी में भगवान भक्तों को छह स्वरूप में दर्शन देंगे। पूरे उज्जैन नगर को सजाया गया है। उज्जैन कलेक्टर ने सोमवार को उज्जैन में शाही सवारी निकलने के कारण स्थानीय अवकाश भी घोषित कर रखा है। अधिकारियों ने सवारी मार्ग के लिए कुछ एडवायजरी भी जारी की है, इसके मुताबिक इस मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
 
3 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल : शाही सवारी में भजन मंडलिया, सिम्बल डमरू समेत करीब 70 टीमें शामिल होंगी। शाही सवारी में स्थानीय पांच बैंड मधुर स्वर बिखेरेंगे। 1800 पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। सवारी शाम 4 बजे से शुरू होकर महाकाल मंदिर पहुंचकर सवारी रात करीब 10 बजे समाप्त होगी। बताया जा रहा है कि सवारी में शामिल होने के लिए देशभर से करीब 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आ सकते हैं।
 
परंपरागत मार्ग : परंपरागत मार्ग के अनुसार महाकाल मंदिर से सवारी सबसे पहले कोटमोहल्ला पहुंचेगी। फिर क्रमवार गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां महाकाल पेढ़ी पर पालकी को विराजित किया जाता है। इसके बाद भगवान महाकाल का शिप्रा जल से अभिषेक करने के बाद पूजा करते हैं। पूजा के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिकचौक, खाती समाज का जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर के सामने से होकर ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचती है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments