Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मेट्रो ट्रेन की पटरी पर दौड़ी महिला, ड्राइवर ने लगाया ब्रेक

मेट्रो ट्रेन की पटरी पर दौड़ी महिला, ड्राइवर ने लगाया ब्रेक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 8 सितम्बर 2024 (11:53 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो रेल की पटरी पर एक महिला दौड़ती हुई पाई गई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर हुई इस घटना में मेट्रो के ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और उसे बचा लिया गया।
 
एक यात्री ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो में तीन सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और विपरीत दिशा में एक मेट्रो ट्रेन पटरी पर खड़ी देखी जा सकती है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने पटरी पर दौड़ रही महिला को पकड़कर मेट्रो पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि बाद में महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
 
बताया जा रहा है कि लड़की मेट्रो से टकराकर अपनी जान देना चाहती थीं। लड़की के इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य