Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फेसबुक पर वीडियो लाइव करके कर रहा था खुदकुशी, पुलिस ने बचाई जान...

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (19:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में 39 वर्षीय एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव वीडियो साझा कर खुदकुशी करने का प्रयास किया, लेकिन सोशल मीडिया कंपनी ने अमेरिका से समय रहते दिल्ली पुलिस को सतर्क कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की जान बचाई। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

पश्चिम दिल्ली के द्वारका निवासी सोहन लाल (नाम परिवर्तित) ने पड़ोसियों से विवाद होने के बाद अपने हाथ पर कई गंभीर जख्म कर लिए। लाल मिठाई की दुकान में काम करता है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 2016 में पत्नी की मौत के बाद से उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों से विवाद के बाद उसने खुद को जख्मी कर लिया। ऐसा करते समय उसने इसे फेसबुक पर लाइव कर दिया। इन सब घटनाओं के बीच सीवाईपैड के डीसीपी अनेश राय को फेसबुक के अमेरिका कार्यालय से फोन आया कि दिल्ली में एक व्यक्ति फेसबुक पर संदिग्ध तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाने वाला लाइव वीडियो पोस्ट कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की नोडल साइबर इकाई ‘साइबर रोकथाम जागरूकता एवं अनुसंधान (सीवाईपैड)’ तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया मंचों के बीच समन्वय के तहत कंपनी ने यह अलर्ट किया। अधिकारी ने बताया कि फेसबुक द्वारा साझा अकाउंट की पुलिस ने जांच की। अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद था। बाद में पुलिस ने मोबाइल नंबर से जुड़े पते को हासिल किया जो द्वारका में पाया गया।

पुलिस ने बताया कि नजदीकी आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन और इसके प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उस व्यक्ति का पता लगाया जो खुदकुशी की कगार पर था। कुमार जब उस स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने व्यक्ति को सीढ़ियों पर काफी बुरी हालत में पाया क्योंकि उसका काफी खून बह चुका था।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल और बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments