Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Viral Video : पानीपुरी विक्रेता की शर्मनाक करतूत का खुलासा, पानी में मिलाता था पेशाब

Viral Video : पानीपुरी विक्रेता की शर्मनाक करतूत का खुलासा, पानी में मिलाता था पेशाब
, सोमवार, 23 अगस्त 2021 (15:10 IST)
अक्सर खाद्य सामग्री बेचने वालों के कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें वे गंदगी में खाद्य सामग्री बनाते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। इसमें पानीपुरी बेचने वाला व्यक्ति पेशाब को पानी में मिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। 
 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मचा और बात पुलिस तक पहुंच गई है। यह वीडियो असम के गुवाहाटी के अठगांव इलाके का बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार पुलिस ने विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। 
हालांकि विक्रेता की नाम-पते को उजागर नहीं किया गया है। खबरों के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विपक्षी नेताओं को अफगानिस्तान की स्थिति से अवगत कराएगा विदेश मंत्रालय