Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टुम्पा बरमन बनीं दिल्ली की पहली महिला ई-बाइक टैक्सी चालक

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (01:15 IST)
नई दिल्ली। पुरुषों के वर्चस्व वाले वाहन चालन क्षेत्र में अपनी काबिलियत सिद्ध करते हुए पश्चिम बंगाल की एक युवती ने दिल्ली में ई-बाइक-टैक्सी की स्टेयरिंग संभालकर एक बार फिर जता दिया कि महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।


अपने जज्बे और हौसले के दम पर सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली टुम्पा बरमन (21) बारहवीं की पढ़ाई पूरी कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहती थीं। इसी इरादे के साथ उसने 'पिलॉन' संगठन में एक महिला चालक की नौकरी कर ली, जिसमें उसे सुबह आठ से शाम के छह बजे तक महिलाओं को ई-बाइक टैक्सी से लाना और पहुंचाना रहता है।

टुम्पा ने कहा कि उसे अपने पर पूरा भरोसा था तथा चालक की नौकरी पाने के बाद उसका आत्मविश्वास और मनोबल बहुत बढ़ा है। उसे गर्व महसूस होता है कि वह दिल्ली की पहली ई-बाइक-टैक्सी महिला चालक है। वह अपने यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखते हुए अपनी सेवा देती हैं।

पिलॉन संगठन सस्ती दर पर बैटरी से चलने वाली 60 ई-बाइक-टैक्सी चलाता है। संगठन फिलहाल करोलबाग और झंडेवालान क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में अपनी सेवा प्रदान करता है। इससे छात्रों, कार्यालय जाने वालों और आम लोगों को सुविधा होती है।

पिलॉन के संस्थापक करन चड्डा ने कहा कि उनकी कम्पनी महिलाओं को बराबर मौका देना चाहती है। साथ ही महिला यात्रियों के सुरक्षा के मद्देनजर महिला चालक नियुक्त की गई हैं।  इसी मकसद के तहत और महिला चालकों की नियुक्ति की जाएगी।

सरकार 2030 तक पूरे देश में पर्यावरण हितैषी परिवहन व्यवस्था संचालित करना चाहती है, जिसमें वह सहयोग देना चाहते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments