Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टिपरा मोथा पार्टी प्रमुख प्रद्योत किशोर ने राजनीति से लिया संन्यास, बोले- PM और मंत्री बनने से कुछ नहीं होगा

टिपरा मोथा पार्टी प्रमुख प्रद्योत किशोर ने राजनीति से लिया संन्यास, बोले- PM और मंत्री बनने से कुछ नहीं होगा
, मंगलवार, 4 जुलाई 2023 (19:29 IST)
त्रिपुरा में शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रद्योत किशोर माणिक्य देब बर्मा ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। टिपरा मोथा पार्टी प्रमुख प्रद्योत किशोर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसका ऐलान किया। 
 
वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि पीएम और मंत्री बनने से कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमे एक दूसरे से ईर्ष्या छोड़कर एक-दूसरे का साथ देना होगा। 
 
स्वार्थ को पीछे रखकर साथ देने की बात कही। यह बात उन्होंने विपक्ष एकता को लेकर इशारा करती नजर आ रही है।
 
शाही परिवार से रखते हैं ताल्लुक : शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले टिपरा मोथा पार्टी के अध्यक्ष प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा का जन्म 4 जुलाई 1978 को हुआ। उनके पिता किरीट बिक्रम किशोर देब बर्मा और उनकी मां बिभू कुमारी है। 
 
दिल्ली में बचपन गुजारने वाले प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा अभी अगरतला में रहते हैं। साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की। 25 फरवरी 2019 को वे त्रिपुरा कांग्रेस के चेयरमैन बनाए गए। एनआरसी मुद्दे के कारण उन्होंने इस पद से इस्तीफा देकर राजनीति से ब्रेक ले लिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने के मामले ने पकड़ा तूल, शिवराज ने कहा- रासुका लगाओ