Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हर समय जनता के बीच रहें कार्यकर्ता : शिवराज सिंह चौहान

Webdunia
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (21:04 IST)
राजगढ़। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर समय आम जनता के बीच रहें और उनकी समस्याओं को समझें, उनके निराकरण के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाएं।

चौहान ने आज यहां खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के छापीहेड़ा मंडल के ग्राम पीपल्याकलां बूथ में कार्यकर्ताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता के दुःख, दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहें। सभी जाति, समाज के लोगों को हमें भारतीय जनता पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ना है।

चौहान यहां हितग्राही सम्मेलन, बूथ समिति की बैठक, पन्ना समिति की बैठक, पन्ना प्रमुखों की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने उदासीन आश्रम में दर्शन किए तथा गणमान्य नागरिकों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण का भरोसा दिलाया।

चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले और उन्हें यह ज्ञात हो कि यह लाभ उन्हें भाजपा सरकारों की रीति-नीति से मिला है। कार्यकर्ता यह देखें कि हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्‍येक पात्र हितग्राही तक पहुंच रहा है या नहीं। कोई हितग्राही इससे वंचित तो नहीं है।

प्रधानमंत्री योजना के मकान, गरीबों को राशन, लाड़ली लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिला या नहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हितग्राहियों से सतत संपर्क रखें और उनके साथ बैठकें करते रहें।

इस दौरान सांसद रोडमल नागर, जिला अध्यक्ष दिलवर यादव, नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह, पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी, रवि बड़ोने, सहित पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments