Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

किसानों के मुद्दों को लेकर शिवराज से मिले कमलनाथ और दिग्विजय

किसानों के मुद्दों को लेकर शिवराज से मिले कमलनाथ और दिग्विजय
, रविवार, 23 जनवरी 2022 (20:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहां विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कमलनाथ और सिंह टेम और सुठालिया परियोजना से प्रभावित लगभग दो दर्जन किसानों के साथ मुख्यमंत्री चौहान से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने स्वयं चौहान को अपनी समस्याएं बताईं।

सूत्रों के अनुसार चौहान ने आश्वासन दिया है कि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। दिग्विजय सिंह किसानों की समस्याओं को लेकर काफी दिनों से चौहान से समय मांग रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने इस बात को लेकर धरना भी दिया था।

उस समय सिंह को मिलने के लिए रविवार को बुलाया गया था, लेकिन आज सिंह के साथ कमलनाथ भी मुख्यमंत्री चौहान से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

उत्तराखंड : पार्टी के दावों की सचाई, कांग्रेस की सूची में 6 प्रतिशत तो भाजपा में 10 फीसदी महिलाओं को टिकट