Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पत्रकारों की सुरक्षा का कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी : शिवराज

पत्रकारों की सुरक्षा का कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी : शिवराज
भोपाल , रविवार, 1 अप्रैल 2018 (22:28 IST)
भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चौहान आज  यहां मीडिया महोत्सव 2018 के अंतर्गत आयोजित 'भारत की सुरक्षा, मीडिया, विज्ञान एवं तकनीकी की भूमिका' विषय पर आयोजित सत्र को  संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि व्यापक अर्थ में राष्ट्रीय सुरक्षा में महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और गरीबों की सुरक्षा भी शामिल है। उन्होने  कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के मानव अधिकार  नहीं होते।

इनका महिमामंडन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों की गरिमा को धूमिल करने वालों को फांसी देने का  कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि झूठी खबरों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को सामाजिक  और आर्थिक सुरक्षा की जरूरत होती है। इसलिए श्रमिकों को जमीन और घर देने तथा महिलाओं को सुरक्षा देने जैसे कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने  कहा कि देश में चुनावों की तैयारियां चलती रहती हैं और सरकारों को विकास पर फोकस करने के लिए कम समय मिल पाता है। इसीलिए लोक  सभा और विधान सभा के चुनावों को एक साथ कराने पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी इस विषय पर विचार करना चाहिए। इस मौके पर प्रतिष्ठित विचारक के एन गोविंदाचार्य, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय सहित बडी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रेमी पहुंचा थाने प्रेमिका का शव लेकर, पुलिस ने हिरासत में लिया