Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शिवराज का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब 62 में रिटायरमेंट

शिवराज का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब 62 में रिटायरमेंट
भोपाल , शनिवार, 31 मार्च 2018 (08:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चुनावी साल में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी सेवानिवृत्ति की आयु को 60 साल से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया है। 
 
मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय में पदोन्नति में आरक्षण का मामला विचाराधीन होने के कारण प्रदेश सरकार के कर्मचारी और अधिकारी पदोन्नत नहीं हो पा रहे हैं। हम नहीं चाहते हैं कि कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हों, इसलिये कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्णय लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण का मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन होने से सभी वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति रुक गई है। इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि शीर्ष अदालत से इस मामले में दो साल के अंदर फैसला हो जायेगा तब प्रदेश के संबंधित कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा सकेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विपक्ष को बदनाम करने का काम कर रही है भाजपा : अखिलेश यादव