Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पंजाब कांग्रेस में बवाल, बाजवा ने सिद्धू को दी सलाह

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (08:50 IST)
Punjab congress news in hindi : पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह उस समय सामने आ गई है जब पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की बठिंडा में 17 दिसंबर को हुई रैली का जिक्र करते हुए उन्हें अपना खुद का मंच स्थापित करने के बजाय पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कहा। हालांकि पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
 
बठिंडा में सिद्धू की रैली करने के कुछ दिन बाद पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी देखी गई। राज्य इकाई का कोई भी वरिष्ठ नेता 17 दिसंबर की रैली का हिस्सा नहीं था। इस रैली में सिद्धू ने 2022 के चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में विफल होने के लिए ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा था।
 
बाजवा ने सिद्धू की रैली के संबंध में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं सिद्धू साहब से बस यही अनुरोध करता हूं कि उन्हें थोड़ी परिपक्वता से काम लेना चाहिए। अगर इस 'जमात' (कांग्रेस पार्टी) ने आपको सम्मान दिया है, तो इसे पचा लीजिए। ऐसी हरकत मत कीजिए।
 
उन्होंने कहा ‍कि जब आप पीपीसीसी अध्यक्ष थे, तो आपने देखा कि आप कांग्रेस को 78 (2017 में सीटें) से 18 (2022 में सीटें) पर ले आए। अब वह और क्या चाहते हैं, उनसे पूछें। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments