Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रामचंद्र गुहा का नरेन्द्र मोदी से सवाल, क्या पीएम बनने से पहले भी गांधी को पसंद करते थे...

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (07:33 IST)
अहमदाबाद। जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना प्रचार करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का गलत इस्तेमाल किया है, साथ ही उन्होंने प्रश्न किया कि क्या प्रधानमंत्री बनने से पहले भी वे गांधी को पसंद करते थे?
ALSO READ: केरल ने राहुल गांधी को चुनकर किया विनाशकारी काम, मेहनती हैं मोदी : रामचंद्र गुहा
गुहा यहां राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर एक व्याख्यान देने के लिए आए थे। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर बापू जिंदा होते तो वे इसका विरोध करते।
 
साथ ही उन्होंने साबरमती आश्रम संरक्षण एवं स्मारक न्यास के न्यासी कार्तिकेय साराभाई को भी सलाह दी कि प्रधानमंत्री बनने के बाद आश्रम को मोदी से दूरी रखनी चाहिए थी। गुहा ने सीएए के खिलाफ आवाज नहीं उठाने पर साबरमती आश्रम तथा अन्य गांधी संस्थानों जैसे गुजरात विद्यापीठ की भी आलोचना की।
 
महात्मा गांधी की जीवनी लिखने वाले गुहा ने कहा कि मई 2014 के बाद से आपको (साराभाई तथा अन्य न्यासियों) प्रधानमंत्री से हाथभर की दूरी बनाकर रखनी चाहिए थी। क्या प्रधानमंत्री बनने से पहले वे गांधी को पसंद करते थे? उन्होंने अपना प्रचार करने के लिए गांधी के नाम का गलत इस्तेमाल किया।
 
व्याख्यान के बाद सवाल-जवाब के दौर में गुहा ने कहा कि गांधी अगर जिंदा होते तो वे सीएए का विरोध करते। गांधी को गलत बताना प्रधानमंत्री की धोखेबाजी है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments